गुमला : गुमला जिले के कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र के मड़वा जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक नक्सरली को मार गिराया है। नक्सली का शव बरामद कर लिया गया है। सीआरपीएफ, जिला बल, कोबरा और झारखंड जगुआर की टीम ने संयुक्तह रूप से नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया था। इसी दौरान पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक नक्सली ढेर हो गया। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। ऑपरेशन के दौरान रूक-रूक कर गोलीबारी हो रही है।