महेशपुर:स्थानीय थाना गेट के समीप गुरुवार को एएसआई शौकत अली अंसारी ने पुलिस बल के साथ वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में दुर्गा पूजा मद्देनजर एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलायाl वाहन जांच अभियान के क्रम में दो पहिया एवं चार पहिया वाहनो की जाँच की जिसमे 36 दो पहिया तथा चार पहिया वाहन पांच कुल 41 वाहनों की जांच की गई lवाहन जाँच के बावत शौकत अली अंसारी ने जानकारी देते हुये बताया कि पुलिस विभाग के बड़ी पदाधिकारी के आदेशानुसार दुर्गा पूजा की मद्देनजर वाहन जाँच अभियान चलाया गया है और आगे भी की जायेगी l