बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: पूर्व में झारखंड के दुमका में पदस्थापित बोकारो में अपना कार्यभार सभालने आई तेज तरार आई पी एस पुलिस अधिकारी प्रिया दुबे ने बोकारो में पदभार ग्रहण करने के दौरान पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।मीडिया से बात करते हुए बोकारो के पुलिस महानिरीक्षक कोयलाअंचल क्षेत्र की पुलिस अधिकारी प्रिया दुबे ने कहा की पुलिस के ज़िम्मे बहुत सारा काम है। पुलिस का पहली प्राथमिकता अपराध पर अंकुश लगाना है।इनमें साइबर क्राइम को रोकना प्रमुख चनोती है।क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधियों पर नजर रखना।साथ ही पूरे समाज को सुरक्षा प्रदान करते हुए।आम जनता और पुलिस के बीच फ्रेंडली पुलिसिंग सम्बन्ध कैसे मजबूत हो।सामंजस कैसे स्थापित हो।इसका प्रयास करना हमारी प्राथमिकता होगी।गौरतलब है कि रघुवर सरकार द्वारा चार वर्ष पूर्व कोयलांचल आई जी के पद को समाप्त कर दिया गया था जिसके बाद हेमन्त सरकार ने बेहतर कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुनः इस पद को सृजित कर तेज़तरार आई पी एस अधिकारी प्रिया दुबे को इस पद पर स्थान्तरित किया है। प्रिया दुबे इससे पूर्व बोकारो में पुलिस अधीक्षक पर कार्यरत रह चुकी है।