पलामू से सुधीर कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
मेदिनीनगर:शहर थाना क्षेत्र के सोनार बांध के पास से शुक्रवार की रात पुलिस ने एक दफनाया हुआ शव को बरामद किया है।पुलिस के द्वारा अभी तक शव की पहचान नही हो पायी है।यह महिला कौन है और कौन इसे यहाँ दफनाया है, पुलिस द्वारा इस विषय पर जांच की जा रही है, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दफनाया गया शव को बाहर निकाल कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। प्रशिक्षु एसपी सह डीएसपी के विजय शंकर ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिला था कि हाउसिंग कॉलोनी से एक किलोमीटर दूर सोनार बांध के पास एक महिला के शव को कुछ दिन पहले दफनाया गया है, इसकी सूचना मिलते ही डीएसपी के विजय शंकर मजिस्ट्रेट के साथ वहां पहुंचकर दफनाया गया शव को बाहर निकलवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि महिला की हत्या कर शव को दफनाया गया है पुलिस इस विषय पर जल्द ही जांच कर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। वही अज्ञात महिला के बारे में आसपास के लोगों ने भी कोई जानकारी पुलिस को नहीं दी किसी ने इस महिला की पहचान नहीं की है। मौके पर टीओपी थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार सिंह भी उपस्थित थे वह हर संभव अज्ञात महिला के हत्यारों को गिरफ्तार करने में जुट गए हैं।