रामगोपाल जेना
चाईबासा: पुलिस को गुप्त आसूचना प्राप्त हुई थी कि गुईरी गाँव से अवैध डोडा का परिवहन होने वाला है। उक्त आसूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक प0 सिंहभूम, चाईबासा के निर्देश के आलोक में पुलिस निरीक्षक, चक्रधरपुर अंचल, चन्द्रशेखर कुमार के नेतृत्व में थाना प्रभारी बन्दगाँव थाना, बन्दगाँव थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के सहयोग से एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा गुईरी गाँव से एक14 चक्का ट्रेलर पर लदा हुआ डोडा पकड़ा गया, जिस ट्रेलर से करीब 2400 Kg डोडा बरामद हुआ है। पकड़े गये ट्रेलर सं0 RJ-19GC-5039 के मालिक सुरेश,अज्ञात चालक तथा अन्य अज्ञात के विरूद्ध बन्दगाँव थाना कांड संख्या – 12/21, NDPS अधि0 के सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कांड दर्ज करते हुए अग्रतर कार्यवाही की जा रही है।
बरामद सामाग्री
ट्रेलर 14 चक्का रजि0 सं0 RJ-19GC-5039
ट्रेलर के कागजात. डोडा करीब 2400 kg 134 बोरा में सिला हुआ
इलेक्ट्रोनिक तराजु-01
छापामारी दल
पुलिस निरीक्षक, चक्रधरपुर अंचल, चन्द्रशेखर कुमार थाना प्रभारी, बन्दगाँव थाना, सुबोध सिंह मुण्डा पु0अ0नि0 अमरजीत कुमार, कुमार
पुअ0नि0 अविनाश कुमार, स0अ0नि0 दिनेश कु0 राम, सैट 08 के सशस्त्र बल शामिल था।