विजय कुमार की रिपोर्ट
मेहरमा : स्थानीय थाना क्षेत्र के सुड़नी गांव में शुक्रवार दोपहर घटित मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों ने मेहरमा थाने में अलग-अलग कांड दर्ज कराया है। टुनटुन दास ने काण्ड संख्या 90/21 दर्ज कराकर एक दर्जन से अधिक लोगों को आरोपी बनाया है। वहीं द्वितीय पक्ष के अबिता देवी उर्फ कारी देवी ने काण्ड संख्या 91/21 दर्ज कराकर एक दर्जन से अधिक लोगों पर छेड़खानी एवं मारपीट करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को देर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्ष के 7 लोगों को गिरफ्तार कर शनिवार जेल भेज दिया है, जिसमें 6 महिलाएं शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में अबीता देवी उर्फ कारी देवी, मधु देवी, टुनटुन दास, रेणु देवी, मुन्नी कुमारी, टिंका देवी एवं एक अन्य महिला शामिल है।
इस संबंध में महगामा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एसएस तिवारी ने बताया कि एक दूसरे के विरुद्ध दोनों पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज कराया है। पुलिस ने दर्ज दोनों प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को जेल भेजा गया है। पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार एवं सरकारी काम में बाधा मामले में भी अलग प्राथमिकी दर्ज हुई है। उस मामले की जांच की जा रही है।