पत्थलगडा(चतरा)। मारपीट के फरार एक अभियुक्त को पुलिस ने पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी अशोक साव को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया है। वह पिछले 6 माह से फरार चल रहा था। थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 1/21 में खैरा गांव में ही मोदी साव व अन्य के साथ मारपीट के मामले में अशोक आरोपी है और फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार करने के बाद कोविड-19 के जांच कराकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।