गिद्धौर(चतरा)। बीडीओ पूनम कुजूर के निर्देश पर 20 मार्च को गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय में मास्क चेकिंग अभियान पुलिस टीम के द्वारा चलाया गया। इस दौरान मास्क नही लगाने वाले लोगांे से फाईन लिया गया। अभियान में सहायक अभियंता मनोज कुमार, कनीय अभियंता रूपेश कुमार तथा सहायक अवर निरीक्षक जय राम सिंह शामिल थे। अभियान के दौरान बिना मास्क के 17 लोग पकड़े गए। सभी से 500 रुपये का चालान काट कर 8500 रुपये की वसूली की गई। दुसरी ओर लोगों का इस संबंध में कहना था की मास्क चेकिंग पर मनमानी वसुली की जा रही है, बगल के प्रखंडों में 250 रुपये वसुले जा रहे हैं, तो गिद्धौर में 500 का चालान किसके आदेश पर काटे गए।