विजय कुमार की रिपोर्ट
मेहरमा : कांग्रेस के समर्पित नेता स्वर्गीय मिथिलेश कुमार सिन्हा उर्फ छोटू राम के श्राद्ध कर्म के अवसर पर रविवार को उनके बलबड्डा स्थित निजी आवास पर राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के दिग्गजों का जमावड़ा लगा। श्राद्ध कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले प्रमुख हस्तियों में पूर्व सांसद फुरकान अंसारी,गोड्डा विधानसभा के पूर्व राजद विधायक संजय यादव, महागामा विधानसभा के पूर्व कांग्रेस विधायक राजेश रंजन आदि शामिल रहे। इलाके के कांग्रेस एवं अन्य दलों के कार्यकर्ता भी भारी संख्या में उपस्थित थे। उपस्थित लोगों ने छोटू राम के व्यक्तित्व को याद करते हुए उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की।
मालूम हो कि मेहरमा प्रखंड के बलबड्डा गांव निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता छोटू राम का बीते 20 जून को आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन से कांग्रेस परिवार में अब भी शोक की लहर है। छोटू राम कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता थे।