पाकुड़ : 166 वां हुल दिवस के अवसर पर शहर के पार्क में स्थापित अमर शहीद सिद्धो-कान्हो के प्रतिमा पर राजनीति पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओ ने भी श्रद्वा सुमन अर्पीत किया । जिला भाजपा ने विभिन्न स्थानों पर आज हूल दिवस के अवसर पर वीर सपूतों और वीरांगनाओं के बलिदान को पुष्प मालाओं और पुष्प गुच्छों से सम्मान पूर्व याद किया।नगर में सिदो-कान्हू,चांद-भैरव की प्रतिमाओं पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी।तत्पश्चात् सिदो-कान्हू पार्क परिसर में वृक्षारोपण किया गया।विभिन्न वक्ताओं ने हूल दिवस की महता और इतिहास पर भी प्रकाश डाला।अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री मिसफिका हसन ने हूल दिवस की आज की प्रासंगिकता पर विस्तृत रूप से चर्चा की।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष बलराम दुबे, भाजपा की प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक ,पूर्व विधायक वेणी प्रसाद गुप्ता,जिला परिषद के अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू ,अनुग्रहित प्रसाद साह,नगर परिषद उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा,विवेकानंद तिवारी , विश्वनाथ भगत , दिलीप सिंह, हिसाबी राय,असीम मंडल,सोहन मंडल ,पार्थ रक्षित, पिंका पटेल ,अजय भगत, मनोरमा देवी , प्राची चैधरी, श्रीकांत भाई माली, राजा साह, तारक भगत,जीतू सिंह ,रतन भगत,ऋषि सिंह साधना ओझा इत्यादि उपस्थित थे।वहं जिला के पाकुड़िया प्रखं डमें मंडल अध्यक्ष बिजय भगत के नेतृत्व में पाकुड़िया चैक पर वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण महेशपुर बिधानसभा के नेता पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन के द्वारा किया गया।साथ में एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष जोगेस टुडू जी,तपन मंडल, हृदयानंद भगत,लक्ष्मण राय, ने भी माल्यार्पण किया।युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जयसेन बेसरा ने पाकुड़िया प्रखंड के तालवा चैक पर सिदो कान्हु के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य स्टेफान मरांडी, मांझी हांसदा, मुखिया कलम हांसदा,नगेन हेम्ब्रम, रूपलाल हेम्ब्रम आदि सामाजिक व्यक्ति उपस्थित थे।शहर के सिद्धो-कान्हू मुर्मू पार्क में लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश विलियम मरांडी की उपस्थिति में एवं पाकुड़ झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में जिला कमिटी के पदाधिकारियों सहित झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा वीर शहीद सिद्धू कान्हु की अदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रतिमा का नमन करते हुए विधायक दिनेश विलियम मरांडी ने कहा की इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है, सिद्धू कानू की शौर्य गाथा जिसपर झारखंड ही नही बल्कि सारे देश को गौरव है। जिला अध्यक्ष श्री यादव ने कहा हुल क्रांति में चांद भैरव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है,उन्होंने बताया की पाकुड़ धनुषपूजा में सिद्धो-कान्हू ने पहली पूजा अर्चना कर अंग्रेजो से लोहा लिया। श्री यादव ने कहा की सिद्धो-कान्हू ने 1855-56 मे ब्रिटिश सत्ता, साहुकारो, व्यपारियों व जमींदारो के खिलाफ एक विद्रोह कि शुरूवात कि जिसे संथाल विद्रोह या हूल आंदोलन के नाम से जाना जाता है। उन्होने कहा कि 30 जून 1855 को भोगनाडीह में संथालो आदिवासी की एक सभा हुई जिसमें 30,000 संथाल एकत्र हुए जिसमें सिद्धू को राजा, कान्हू को मंत्री, चाँद को मंत्री एवं भैरव को सेनापति चुना गया। संथाल विद्रोह भोगनाडीह से शुरू हुआ जिसमें संथाल तीर-धनुष से लेस ब्रिटिश हुकूमत पर टुट पड़े जिसका नेतृत्व जनरल लॉयर्ड ने किया जो आधुनिक हथियार और गोला बारूद से परिपूर्ण थे। इस मुठभेड़ में महेश लाल एवं प्रताप नारायण नामक दरोगा कि हत्या कर दि गई इससे अंग्रेजो में भय का माहोल बन गया संथालो के भय से अंग्रेजो ने बचने के लिए पाकुड़ में मार्टिलो टावर का निर्माण कराया गया था जो आज भी झारखण्ड के पाकुड़ जिले के सिद्धू कान्हु पार्क में स्थित है। श्रद्धांजलि देने वालो में जिला उपाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, केंद्रीय समिति सदस्य दीपू मुर्मू,केंद्रीय समिति सदस्य निसा सबनम हासदा,महिला जिला अध्यक्ष जोसिफना हेंब्रम,युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील टुडू, युवा मोर्चा सचिव उमर फारूक,जिला संयुक्त सचिव महमूद आलम,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष हबीबुर रहमान,सचिव वीरेन घोष, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष माईनूल हक, उपाध्यक्ष मुसलूद्दीन सेख, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष ऐहसाख अंसारी,जिला सदस्य किशोर भगत,नूर आलम,तनवीर हुसैन,प्रकाश सिंह,नगर उपाध्यक्ष वंशराज गोप, नगर सचिव रियाज अंसारी,नगर उपाध्यक्ष आफताब अहमद,नगर सह सचिव सरवन कुमार गोंड, नगर संगठन सचिव राकेश, कुमार साह, नगर कोसा अध्यक्ष सहनावज इकबाल,नगर संयुक्त सचिव देवानंद टुडू, राजा हसदा, झामुमो नेता पिंटू सिंह, अजय टुडू, निपेन सिंह,वैधनाथ यादव,परभु राय,पंचायत अध्यक्ष ,गुलाम रसूल, असफारूल सेख,अनिकूल इस्लाम,कदम रसूल,अलीम सेख,अब्दुल रशिद,अमीरूल इस्लाम,यूसुफ खान,मजीबुर सेख,मिस्ताकुल आलम,अजफारुल सेख, सगीर अंसारी,दीपू सेख, नजरूल सेख, सहित अली,पंचायत सचिव सलाम सेख,समीम अख्तर,अंजरूल,जहांगीर सेख,फिजुदीन सेख,एमडी मसूद,इयासुद्दीन, इत्यादि मौजूद थे। वहीं ़ जिला कांग्रेस कमिटी के प्रभारी जिलाध्यक्ष गुलाम अहमद एवं प्रखंड अध्यक्ष मंसारुल हक के नेतृत्व में हूल दिवस के अवसर पर सिद्धू कानू पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया जिसमें मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी सेमिनुल इस्लाम, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अफजल हुसैन, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शाहीन परवेज, जोनल प्रवक्ता, संथाल परगना निरंजन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अनुप सिन्हा एवं प्रमोद डोकानिया, जिला महासचिव बलई सरकार, जिला सचिव कृष्णा यादव, सेवादल अध्यक्ष विवेक गोस्वामी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा सोनी भगत, युवा महासचिव मो सिराजुद्दीन, अवधेश कुमार झा, लड्डू शेख, मनसार शेख, फजल शेख, राम विलास महतो, प्रदीप रजक, आबिद अंसारी, बबलू भगत, हसीना यास्मीन आदि मौजूद थे।सीपीआईएम कार्यालय में भी कार्यक्रम आयोजित कर हूल दिवस मनाते हुये सिद्वु कान्हु के चित्र पर माल्यापर्ण किया गया।लोजपा के जिला अध्यक्ष्ज्ञ रंजीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के द्वारा भी वीर सपूतों के प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया।