गोड्डा: वीरता एवं कुशल रणनीति से ब्रिटिश सल्तनत की चूल हिला देने वाले संथाल हूल के महानायकों को राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
पोड़ैयाहाट के पूर्व विधायक प्रशांत कुमार ने प्रखंड के हरिहारी गांव में स्थित सिद्धू कान्हो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि सन 1855 के संताल क्रांति के परिणाम स्वरूप ही वर्तमान संथाल परगना प्रमंडल प्रशासनिक इकाई के रूप में बनाया गया था।
जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जिले के विभिन्न जगहों पर हूल दिवस मनाया गया! इस क्रम में झामुमो के पूर्व पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान में पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्य राजेश मंडल के वीआईपी कालोनी स्थित आवास पर हूल दिवस मनाया गया।
सर्वप्रथम सिद्धू कान्हो के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना किया गया। साथ ही कहा कि झारखंड के हित की रक्षा के लिए सदैव झारखंड मुक्ति मोर्चा के सिपाही लड़ाई लड़ते रहेंगे। कार्यक्रम में पूर्व जिला झामुमो अध्यक्ष राजेश मंडल के साथ-साथ प्रदुम्न मंडल, सौरभ मिश्रा, संजीव मिर्धा आदि उपस्थित हुए ।
झामुमो की केंद्रीय समिति सदस्य घनश्याम यादव की अगुवाई में हूल दिवस के अवसर पर अमर शहीद सिद्धू कान्हो के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बलिदान एवं वीरगाथा को याद किया। हरियारी में अवस्थित प्रतिमा पर आदिवासी रीति रिवाज से पूजा के उपरांत माल्यार्पण किया गया। सुगाबथान मॉडल कॉलेज के सामने अवस्थित वीर शहीद सिद्धू कानू की प्रतिमा पर पूजा एवं माल्यार्पण के उपरांत आदिवासी नृत्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य सह झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य घनश्याम यादव , अवध किशोर हांसदा,मेरी हांसदा,सुशील टुडू , मुन्ना भगत, श्याम लाल मुर्मू, मुन्नी सोरेन, देवीलाल हेंब्रम, मानवेल टुडू, सुनीता मुर्मू, बबलू हांसदा ,टुमका मुर्मू ,रामेश्वर सोरेन, बिटिया हांसदा ,रंजीत मुर्मू ,शोमाय हांसदा आदि उपस्थित थे।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी बिमंत साह ने हूल दिवस के अवसर पर पोड़ैयाहाट प्रखंड के सुगाबथान इंटर कॉलेज के समीप शहीद सिद्धू कान्हो की प्रतिमा पर पुष्प और माला अर्पित किया। वहीं भाजपा के ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष तथा नगर परिषद के वार्ड पार्षद प्रीतम गाडिया ने जिला मुख्यालय स्थित सिद्धू कान्हो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।