जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला खरसावां द्वारा जिला मुख्यालय से सुदूर ग्रामीण क्षेत्र तक चलाया गया न्यायिक जागरूकता कार्यक्रम
सरायकेला से भाग्य सागर सिंह की रिपोर्ट
सरायकेला। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के उपलक्ष पर शनिवार दो अक्टूबर को अमृत महोत्सव, पैन इंडिया के कार्यक्रम को लेकर जिला मुख्यालय तथा सभी प्रखंड मुख्यालयों के साथ-साथ ग्रामीण स्तर पर भी 12 जगह पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। साथ ही अभी डोर टू डोर कार्यक्रम भी जारी है। प्रभात फेरी तथा डोर टू डोर कार्यक्रम के तहत अभी तक 600 से अधिक लोग लाभान्वित हुए है। इस उपलक्ष पर जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का भी आयोजन कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए कारा परिसर में किया गया जिसमें आठ बंदी रिहा हुए। प्रभात फेरी के कार्यक्रम का शुभारंभ जिला मुख्यालय व्यवहार न्यायालय से हुआ। जिसमें काफी बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारी गण, न्यायालय कर्मी, अधिवक्ता गण, तथा स्कूल के बच्चे सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विजय कुमार जी कर रहे थे। करीब 2 किलोमीटर लंबी पदयात्रा प्रभात फेरी के रूप में हुई। इसी तरह का कार्यक्रम जिले के सभी नौ प्रखंड मुख्यालय सहित सुदूरवर्ती ग्रामीण स्तर पर भी किया गया। इस पूरे कार्यक्रम का मुख्य बिंदु लोगों की भागीदारी और उत्साह प्रासंगिक था। पूरे कार्यक्रम में लोगों को विधिक जागरूकता के साथ-साथ उनकी विविध समस्याओं के निदान का भी भरपूर प्रयास किया गया। इसकी जानकारी प्राधिकार के सचिव कुमार क्रांति द्वारा दी गयी।