बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग): गुरुवार को प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बरही राजयोग केंद्र के तत्वधान में गुरुवार को 203 कोबरा आर्मी कैंप में दिव्य ईश्वरीय रक्षाबंधन एवं बुराई दान अभियान चलाया गया। केंद्र की संचालिका ब्रह्मा कुमारी रीना बहन ने किया। मौके पर कहा कि ईश्वरीय रक्षा अति आवश्यक है, जो राजयोग में मेडिटेशन सहज है। सावन के पवित्र माह में मन की बुराइयों को छोड़ने का दृढ़ निश्चय अवश्य करें। वर्तमान समय हम सभी युग परिवर्तन काल से गुजर रहे हैं। हमें गुणों को धारण कर आने वाले स्वर्णिम सृष्टि के लिए मन से तैयारी करें,जो ब्रम्हाकुमारी के द्वारा कराया जा रहा है। ईश्वरीय रक्षा बंधन अभियान में बरही दंडाधिकारी नाजिया अफरोज, पुनि सह थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह, रेलवे स्टेशन मास्टर मुनेंद्र कुमार, जिप सदस्य संतोष रविदास, पतंजलि के योग प्रशिक्षक अनिल मिश्रा सभी मीडिया कर्मियों को ईश्वरीय रक्षा सूत्र बांधकर परमात्मा से लंबी आयु एवं स्वस्थ रहने की शुभ कामना की। वही 203 कोबरा बटालियन के राम भगत, राजपाल गुर्जर, किरण कुमार, अभिषेक कुमार, राजीव दरिपा, एसएस दुबे, एसी फिरोज, माया सिटी, मो अमीन आदि लोगों ने इस ईश्वरीय रक्षाबंधन में भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष रूप से बीके रामदेव जी के पावन डीके चंद्र वनी एवं राजेश गुप्ता उपस्थित थे।