रामगढ़। विश्व ब्राह्मण संघ के द्वारा बुधवार को अपराह्न में नव नियुक्त झारखंड प्रदेश के भारतीय खाद्य निगम, झारखंड , FCI के सलाहकार के रूप में, भाजपा झारखंड प्रदेश के कार्य सदस्य प्रकाश मिश्रा को बनाये जाने पर उनके कार्यालय सह आवास पर शिष्टाचार के रूप में विश्व ब्राह्मण संघ के द्वारा विश्व ब्राह्मण संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष सह हजारीबाग संसदीय क्षेत्र कि सांसद प्रतिनिधि इलारानी पाठक व विश्व ब्राह्मण संघ के झारखंड प्रदेश मुख्य महासचिव प्रदीप कुमार शर्मा ने अपने ब्राह्मण समाज के लोंगो के साथ प्रकाश मिश्रा
को बूके देकर सम्मानित किया गया,। ब्राह्मण समाज के लिए यह गौरव कि बात है, इससे गरीबो के इसका लाभ मिलेगा,। खासकर रामगढ के लोंगो को, कार्यक्रम का संचालन विद्यापति चेतना परिषद व विश्व ब्राह्मण संघ के कमलनाथ चौधरी ने किया ।एवं धन्यवाद ज्ञापन दीपक तिवारी ने किया,। स्वागत करने वालों में जय किशन शर्मा, दिलीप मिश्रा, मुना मिश्रा, दिपक तिवारी,स्मृति गौरव, महेन्द्र दुबे, मुना बैलथरिया, राहुल कुमार तिवारी, गोकुल शर्मा मनोज कुमार तिवारी,नवीन झा के अलावा अनेको लोग उपस्थित थे।