लड़की के भाई ने फूफ़ेरे भाई के साथ मिलकर रची थी हत्या की साजिश
रामगढ़। जिले के बासल ओपी क्षेत्र में एक प्रेमी युगल की हत्या कांड का खुलासा हो गया है। सोमवार को इस हत्याकांड की पूरी कहानी एसपी प्रभात कुमार ने बयां की। ओपी क्षेत्र के घागरा हटुआ टोंगरी पहाड़ी पर एक प्रेमी युगल की लाश 23 जून को मिली थी। पुलिस ने दोनों की शिनाख्त सालगो गाँव निवासी राजकुमार बेदिया और भंडरा गाँव निवासी अनिता कुमारी के रूप में की थी। एसपी ने बताया कि इस हत्याकांड की साजिश अनीता के भाई श्याम उरांव ने रची थी। श्याम ने अपने फेरे अपने फेरे भाई अंजन उरांव के साथ मिलकर राजकुमार और अनीता को मारने का प्लान बनाया। इस अपराध को अंजाम देने के लिए अपने दोस्त मनोज प्रजापति एवं अमित कुमार लिंडा को शामिल किया। एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि 17 जून को राजकुमार और अनीता दोनों गायब हो गए थे। दोनों की खोजबीन पुलिस और परिजन दोनों ही कर रहे थे। उनकी गुमशुदगी की सूचना भी बासल ओपी में दर्ज थी। पुलिस ने इस मामले की तफ्तीश की तो पता चला कि श्याम को राजकुमार और अनीता का या प्रेम संबंध पसंद नहीं था। 2 महीने पहले उनके गांव में मंडा पर्व में भी राजकुमार और अनीता को एक साथ थे। ये बात श्याम को नागवार गुजरी। उसी वक्त उसने दोनों को मारने का प्लान बनाया गया था। 17 जून को श्याम ने राजकुमार को फोन किया और यह कह कर पहाड़ पर बुलाया कि वे दोनों की शादी करा देंगे। जैसे ही राजकुमार और अनीता उस पहाड़ पर पहुंचे, श्याम और उनके साथियों ने दोनों की हत्या कर हत्या कर दी। अपराधियों ने दोनों की लाश को जलाने का भी प्रयास किया। इस वारदात को अंजाम देने के बाद श्याम और अंजन अपने गांव में रह रहे थे। लेकिन बाद में जब पुलिस का दबाव बढ़ा तो दोनों की फरार हो गए। पुलिस ने पहले श्याम को पकड़ा और उसकी निशानदेही पर इस वारदात में शामिल सभी 4 हत्यारे पकड़े गए। पुलिस ने उनके पास से मर्डर वेपन भी बरामद कर लिया है। पुलिस की छापेमारी दल में एसडीपीओ पतरातू प्रकाश चंद्र महतो, बासल ओपी प्रभारी राजे कुमारी कुजूर व अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।