गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र के एक प्रेमी जोड़े ने 23 मार्च को बगैर लग्न व मुहूर्त के रचाई शादी। दोनो सदर थाना क्ष़्ोत्र अंतर्गत तपेज देव स्थान में ईश्वर को साक्षी मान विवाह बंधन में बंधे। मिली जानकारी के अनुसार गिद्धौर निवासी उदय दांगी के 24 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार व इसी गांव के अशोक दांगी की 22 वर्षीय पुत्री पूनम कुमारी ने शादी रचाई। दोनो के जिद्द के आागे परिजनों ने भी इस विवाह को मंजूरी दे दी। दोनों के बीच 7 वर्षों से प्रेम संबंध था, जिससे परिजन अंजान थे। विवाह के बाद घर पहुंचे वर-वधु का पूरे रश्म के साथ गृह प्रवेश कराया गया।