रांची: आज रांची के होटल गंगा रेसीडेंसी में टोटेमिक कुरमी/कुड़मी विकास मोर्चा की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस को संबोधित करते हुए मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार ने कहा कि आगामी 23 सितंबर से बलियापुर धनबाद से शुरू होने वाली विशाल पदयात्रा की तैयारी पूरी कर ली गई है। पदयात्रा का प्रारंभ 23 सितंबर को प्रातः 9:00 बजे कुरमी/कुड़मी समाज के दस हजार लोगों के साथ विनोद बिहारी महतो के वंशजों की उपस्थिति में विनोद धाम से पवित्र मिट्टी लेकर राजभवन, रांची के लिए रवाना होंगे, जो बलियापुर चौक, विनोद बाबू चौक ,पहाड़पुर, पलानी, डोकरा, करमाटांड़, डांगी मोड़ स्टील गेट रणधीर वर्मा चौक, विनोद बाबू स्टेचू, रेलवे स्टेशन, धनबाद श्रमिक चौक, बैंक मोड़, गोधरा, तेंदुआ कर केंद, पुटकी, कपूरिया मोड़, महूदाय बाजार होते हुए कपूरिया मोड़ में रात्रि विश्राम करेंगे ,24 सितंबर 2021 को प्रातः पदयात्रा आगे की ओर बढ़ेगी जो तेलमोचो पुल होते हुए दिन में बोकारो जिला प्रवेश करेगी ,जो जोधाडीह मोड़, धर्मशाला मोड़, हवाई अड्डा ,नया मोड़, बालीडीह में रात्रि विश्राम करेगी ।इस प्रकार 25 सितंबर 21 को पदयात्रा जैना मोड़, पेटरवार होते हुए रामगढ़ जिला प्रवेश करेगी। रामगढ़ जिला में शंघाई घाटी चक्रवाली चौक ,मगनपुर चौक होते हुए झिंझरी टांड़ में रात्रि विश्राम किया जाएगा। 26 सितंबर 2021 को प्रातः सोसो चौक, हेमंतपुर, डीवीसी चौक गोला, काली नाथ चौक, कमता,कोईया, अलगडीहा,साटई चौक, बरियातू बाजार, सिकिदिरी घाटी होकर रांची जिला प्रवेश करेगी ।रात्रि विश्राम ओरमांझी में होगा । 27 सितंबर 2021 को प्रातः ब्लॉक चौक ओरमांझी में समाज के बिस हजार से भी अधिक लोग पवित्र मिट्टी का दर्शन करेंगे और सुबह 9:00 बजे काफिले के साथ पदयात्रा विकास ,बीआईटी मोड़, बूटी मोड़, बरियातू, कचहरी चौक होते हुए जाकिर हुसैन पार्क पहुंचेगी। वहां पहुंचकर समाज के 11 सदस्य प्रतिनिधि मंडल द्वारा महामहिम राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री जी को पवित्र मिट्टी एवं मांग पत्र सौंपा जाएगा। पदयात्रा में शामिल लोग पारंपरिक पोशाक धोती एवं गंजी में रहेंगे। पदयात्रा के माध्यम से विनोद बिहारी महतो को झारखंड पितामह का दर्जा देने ,बोकारो एयरपोर्ट का नामकरण बिनोद बिहारी महतो एयरपोर्ट करने, सरकारी पाठ्यक्रम में बिनोद बिहारी महतो का जीवनी को शामिल करने, राजभवन एवं विधानसभा में बिनोद बिहारी महतो का आदमकद प्रतिमा लगाने एवं रांची राजधानी में उनका समाधि स्थल बनाए जाने कि मांग सरकार से की जायेगी। मोर्चा के केंद्रीय प्रधान महासचिव रामपोदो महतो ने कहा कि झारखंड सरकार यदि झामुमो के संस्थापक एवं झारखंड राज्य के निर्माण में मुख्य भूमिका निभाने वाले महापुरुष बिनोद बिहारी महतो को, उक्त मांगों के आधार पर उचित सम्मान नहीं देती है तो पूरे राज्य में जोरदार आंदोलन किया जाएगा। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से केंद्रीय प्रधान महासचिव रामपोदो महतो, केंद्रीय कोषाध्यक्ष सखीचंद महतो, केंद्रीय सचिव अनिल महतो, रांची जिला अध्यक्ष रामदयाल महतो ,रांची जिला महासचिव सोना लाल महतो, रांची जिला मीडिया प्रभारी तनु कुमार महतो, नामकुम प्रखंड अध्यक्ष नरेश महतो, विकास महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।