महेंद्र कुमार यादव
चतरा: राजद महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शारदा देवी ने इटखोरी निवासी प्रियंका वर्मा को पार्टी महिला मोर्चा का प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है और बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि प्रियंका वर्मा के पार्टी में आने से पार्टी एवं संगठन में मजबूती आएगी। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा जिले में मजबूती के साथ उभरकर सामने आएगी और संगठन का विकास तथा विस्तार होगा। श्रीमती शारदा देवी ने कहा कि चतरा जिले के समस्त प्रखंडों और पंचायतों में अतिशीघ्र महिला मोर्चा कमिटी का गठन किया जाएगा और उन्हें पार्टी संगठन के कार्य करने के लिए जिम्मेवारी सौंपी जाएगी।