प्रमोद विश्वकर्मा/ बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : बरही में एनएच 31 का फोरलेन निर्माण कार्य जोर-जोर से किया जा रहा है। वहीं बरही चौक से लेकर पेट्रोल पंप तक करीब आधा किलोमीटर सड़क निर्माण का कार्य अब तक शुरू नहीं किया गया है। सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो चुका है। जगह-जगह गड्ढे बने हैं। यह सड़क काफी व्यस्त सड़क है और सड़क के दोनों और घनी आबादी है। इस आधा किलोमीटर रोड में हमेशा उड़ने वाली धूल से राहगीर हो या आसपास के लोग सभी की परेशानी बढ़ गई है। खराब सड़क होने एवं उड़ती धूल के कारण यहां दुर्घटना की स्थिति बनी रहती है। बरही पश्चिमी भाग के महिला नेत्री संजू देवी, वरिष्ठ समाजसेवी भगवान केशरी, मुखिया प्रतिनिधि दिनेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। वहीं दीपावली एवं छठ पूजा को देखते हुए जल्द से जल्द सड़क की कालीकरण करने का मांग किया गया। बेन्दगी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दिनेश कुमार ने बताया कि एनएच 31 के इंजीनियर को दूरभाष इसकी जानकारी भी दी गई, किंतु संतोषजनक आश्वासन नहीं मिला है। मौके पर जागरण प्रतिनिधि को भगवान केशरी, संजू देवी, दिनेश कुमार, समाजसेवी नवल किशोर सिंह, मंटू केशरी, महेश साव, किशोर ठाकुर, नागेंद्र कुमार आदि समस्या से अवगत कराया।