गोड्डा: चर्चित सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता सह सूरज मंडल कॉलेज, पोड़ैयाहाट के प्राचार्य प्रेम नंदन कुमार राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश समिति के उपाध्यक्ष सह संथाल परगना के प्रभारी मनोनीत किए गए हैं।
मोर्चा के प्रदेश महासचिव अल्तमस की और से जारी मनोनयन संबंधी पत्र में कहा गया है कि गोड्डा जिला में संगठन के प्रति आपके कार्यों से प्रभावित होकर ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष ने आपको प्रदेश उपाध्यक्ष सह संथाल परगना प्रमंडल का प्रभारी मनोनीत किया है। प्रदेश महासचिव ने उम्मीद जताई है कि प्रोफेसर प्रेम नंदन कुमार पूरी ईमानदारी कर्मठता एवं जुझारू तरीके से संगठन के लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्रिय रहेंगे। उनके मनोनयन पर ओबीसी मोर्चा के स्थानीय नेताओं ने खुशी जाहिर की है।