रामगढ़। शुक्रवार को नगर अध्यक्ष मल्लिका दत्ता की अध्यक्षता में भाजपा नगर महिला मोर्चा की महिलाओं ने प्रातः 9:30 बजे से छोटकी मुराम पतरातू बस्ती में रूपलाल महतो के धान खेत में हेमंत सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया| यहां महिलाओं ने हेमंत सरकार होश में आओ, हेमंत सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कहा की किसानों की माली हालत काफी बिगड़ चुकी है, उनके क्रय धान का मूल्य अविलंब दिया जाए ।वरना महिलाएं उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगी। इस अवसर पर भानु देवी, बीनू सिंह, ललिता देवी, चंदना गांगुली, संपा गुहा आदि उपस्थित थे।