बसंत कुमार गुप्ता
गुमला। जिले के सिसई एवं भरनो प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मुखिया फंड की राशि खर्च करने की मांग को लेकर गुमला जिला के उप विकास आयुक्त से मिले। और सरकार के द्वारा आवंटित राशि का उपयोग करने तथा किए गए कार्यों का राशि विमुक्त करने के लिए आवश्यक पहल करने का मांग किया गया । सिसई प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष बोन्डो पंचायत के मुखिया अशोक कुमार भगत ने बताया कि सरकार के द्वारा पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों का कार्य विस्तार किया गया है लेकिन सरकार के द्वारा आवंटित राशि का उपयोग खर्च नहीं की जा रही है जिसके कारण विकास के कार्य बाधित हो रहे हैं उन्होंने उप विकास आयुक्त से सरकार के द्वारा आवंटित राशि को जल्द से जल्द खर्च करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि राशि आवंटन के बाद भी खर्च नहीं होने के कारण कई विकास के कार्य बाधित हो रहे हैं।