रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर: सोमवार 12 जुलाई, पोटका मौजा के पास पंप रोड में शत्रुघ्न नगर का नामकरण किया गया है। बकलेश महतो के दादा स्व शत्रुघ्न महतो के स्मृति में पंप रोड एवं महतो टोला को जोड़कर इस वार्ड का नाम सत्रुघ्न नगर रखा गया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय मिश्रा, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, एसटी मोर्चा नगर अध्यक्ष रवि बकिरा, नगर उपाध्यक्ष रनेह लता भागेंरा, कविता राठोर, जैन विभा निशा, अभय कुमार साव, राजेश पासवान, मोहन कश्यप, बजरंग महानंद, अशोक नयर, शशि रजक, छेतीस महतो, गणेश महतो, बकलेस महतो एवं कई वार्ड वासी मौजूद थे।