चतरा: भारत सरकार के सूचना व प्रसारण तथा पर्यटन सचिव अमित खरे आज चतरा जिले के इटखोरी स्थित प्रसिद्ध माता भद्रकाली के दरबार पहुंचे। इस मौक़े पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। दरअसल अपने इस एक दिवसीय दौरे का मुख्य उद्देश्य यहां पर्यटन के मामले में क्षेत्र के चहुमुंखी विकास की एक नई इबारत लिखे जाने तथा राष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान स्थापित करना है। इस मौके पर उन्होंने जिले के आला अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी की । केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव अमित खरे रविवार को इटखोरी के मां भद्रकाली मंदिर परिसर पहुंचे। मंदिर परिसर में उन्होंने चतरा के उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह तथा मंदिर परिसर का मास्टर प्लान तैयार करने वाली कर्नाटक की कंपनी आईडेक के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के पश्चात पत्रकार वार्ता में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव ने कहा कि झारखंड के पर्यटन को राष्ट्रीय मानचित्र पर लाने के लिए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भी अपना प्रयास शुरू कर दिया है। पूरा झारखंड धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों से भरा पड़ा है। झारखंड के पर्यटन स्थलों को देश दुनिया के मानचित्र पर लाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पर्यटन के दृष्टिकोण से झारखंड का चतरा जिला भी काफी समृद्ध है। यहां सनातन, जैन एवं बौद्ध धर्म का दो महत्वपूर्ण संगम स्थल है। सरकार प्रयास कर रही है कि चतरा के धार्मिक पर्यटन स्थलों को सनातन, जैन एवं बौद्ध सर्किट से जोड़ा जाए। ताकि देश दुनिया के पर्यटक यहां आ सके। बैठक के दौरान केंद्रीय सचिव ने मां भद्रकाली मंदिर परिसर में पर्यटन विकास के लिए तैयार किए गए मास्टर प्लान कब प्रेजेंटेशन भी देखा।