मिहिजाम से मिथिलेश निराला की रिपोर्ट
मिहिजाम:जामताड़ा के पूर्व विधायक विष्णु प्रसाद भैया के निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के लोगों को ज्योही पूर्व विधायक के निधन की खबर मिली ,पहले तो लोगों ने इसे सहज विश्वास के रूप में नहीं लिया। लेकिन ज्यों-ज्यों लोगों की खबर एक दूसरे को मिलने लगा।फिर क्या था लोगों में मातम छा गया। क्षेत्र के बुद्धिजीवी वर्ग, शिक्षाविद ,लेखक , साहित्यकार, पत्रकार सहित क्षेत्रवासी इस गमगीन माहौल में डूब गये। मालूम हो कि पूर्व विधायक विष्णु भैया को जामताड़ा विधानसभा की जनता ने दो बार प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया था। अपने लोकप्रिय नेता को खो देने के बाद जिले में शौक व्याप्त है। लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उसके परिजनों के को धैर्य रखने की बात की। बताते चलें कि विष्णु भैया पिछले कई दिनों से बीमारी से ग्रसित थे। जिसका इलाज राजधानी रांची के रिम्स अस्पताल में किया जा रहा था। गत दिवस अचानक तबीयत खराब होने के उपरांत उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में इलाज हेतु ले जाया गया। जहां उन्होंने शनिवार की रात अंतिम सांस ली।