चौपारण से बिपिन बिहारी पाण्डेय
चौपारण(हजारीबाग) : भाजपा जिला युवा मोर्चा के आह्वाहन पर भाजपा युवा मोर्चा चौपारण के अगुवाई में भाजपाइयों ने राज्य में बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं के विरोश में कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च की शुरुवात भाजपा कार्यालय चौपारण से किया गया जहां राज्य सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी हुवा। कैंडल मार्च ब्लॉक मोड़, चतरा मोड़ होते हुए केंदुवा मोड़ पहुँचा। कैंडल मार्च की अगुवाई कर रहे भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह ने कहा कि हेमन्त सरकार में लगातार अपराधिक घटनाएं बढ़ा है। कहा नक्सली गतिविधि तेज़ हुवा है, आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रित में फेल हुवा है राज्य सरकार। कहा आदिवासी भाइयों पर लगातार हमला राज्य सरकार के विफलताओं का परिणाम है। कैंडल मार्च में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, भाजपा महामंत्री आशीष सिंह, बलराम दांगी, मुकेश सिंह, पिंटू सोनी, अजित सिंह, बंटी साव, कृष्णा पासवान, मुखिया पप्पू रजक, योगेश सिंह, सतेंद्र सिंह, विजय यादव बिनोद यादव, सुभाष राणा सहित सैकड़ो लोग हुए सम्मिलित।