रांची: राजेश ठाकुर प्रदेश काँग्रेस के अध्यक्ष बनाये गए हैं. वे रामेश्वर उराँव की जगह लेंगे. साथ ही गीता कोड़ा, बन्धु तिर्की, जलेश्वर महतो व शहजादा अनवर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि रामेश्वर उरांव प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सह राज्य के वित्त मंत्री दो पदों पर आसीन थे। रामेश्वर उरांव का विरोध काफी दिनों से हो रहा था।