पाकुड़: शहर के कांग्रेस भवन में कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष उदय लखमानी की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। पुण्यतिथि के अवसर पर स्व0 राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखा गया। मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी सेमीनूल इस्लाम, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शाहीन परवेज, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आमिर हमजा, उपाध्यक्ष प्रमोद डोकानिया, जिला सचिव कृष्णा यादव, जिला सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नलिन मिश्रा, बबलू भगत, भगवती गुप्ता, कौशर आलम, महबूब आलम, मिसबाहुल हक, मनसार शेख, मिथुन मरांडी, काबिल मुखिया, संतु चौधरी, रकीबुल इस्लाम समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। माल्यार्पण के बाद जिलाध्यक्ष उदय लखमानी के नेतृत्व में सदर अस्पताल, पाकुड़ में मरीजों के बीच फल, ब्रेड, मास्क आदि का वितरण किया गया तथा मरीजों से उनके स्वास्थ के बारे में जानकारी हासिल की गई एवम इस संबंध में ड्यूटीरत डॉक्टर से अस्पताल द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की गई।