मनोज अध्यक्ष और शिवम पिल्लई बनें महासचिव
रामगढ़ से वली उल्लाह की रिपोर्ट
रामगढ़ : आजसू पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार रामगढ़ विधानसभा के आजसू छात्र संघ की रामगढ़ नगर परिषद कमिटी गठित की गई। बैठक की अध्यक्षता विभावि उपाध्यक्ष मनोज कुमार व संचालन रामगढ़ महाविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष नीतिश निराला ने की। बैठक में बतौर पर्यवेक्षक आजसू छात्र संघ के प्रदेश सचिव अरविंद महतो, मुख्य अतिथि विभावि प्रभारी सह रामगढ़ जिला प्रभारी राजेश कुमार महतो विशिष्ट अतिथि विभावि वरीय उपाध्यक्ष देवा महतो, सचिव सुबीन तिवारी, उपाध्यक्ष अनुराग भारद्वाज, सचिव करण कुमार महतो, अमित दास उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक प्रदेश सचिव अरविंद महतो ने कहा कि रामगढ़ नगर परिषद कमिटी का गठन का उद्देश्य नगर परिषद क्षेत्र में पार्टी को मजबूती देना है।नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत सभी छात्र छात्रहित और जनहित में कार्य करते हुए पार्टी और छात्र संघ को मजबूती देंगे। । कमिटी में योग्य और निष्ठावान सदस्यों को पदभार दिया गया है। कमिटी गठन से नवमनोनीत पदाधिकारी उत्साहित हैं और उत्साह पूर्वक संगठन हित में कार्य करेंगे। बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष:-मनोज कुमार महतो।
वरीय उपाध्यक्ष:-विकाश कुमार,शेखर महतो,रिषभ कुमार।
उपाध्यक्ष:-आकाश कुमार, रुपेश कुमार महतो,सूरज आर्या, योगेन्द्र कुमार।
महासचिव:-शिवम पिल्लई।
सचिव:-मिथिलेश कुमार, ट्विंकल कुमार,जाकिर हुसैन,होरिल कुमार,अमर सागर।
सहसचिव:-गुलू कुमार,मानिकलाल महतो, सुखदेव कुमार, त्रिभुवन महतो, रंजीत कुमार दास,मनीष केशरी,
कोषाध्यक्ष:-प्रदीप चौधरी।
मिडिया प्रभारी:-विकाश कुमार।
सोशल मीडिया प्रभारी:-अभिषेक चौधरी को बनाया गया। बैठक में मुख्य रूप से महेश कुमार, आजसू छात्र संघ रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंघानिया, महासचिव जगदेव महतो छतरपुर प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार गिरी धर्मवीर महतो उमेश कुमार राजू कुमार आदि उपस्थित थे।