रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर: झारखंड स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर वीर शहीद भवन बिरसा मुंडा के जयंती के अवसर पर गोपीनाथपुर के चार मोड़ के पांच दिवसीय निशुल्क फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन आजसू पार्टी के पूर्व प्रत्याशी पार्टी के विधानसभा प्रभारी रामलाल मुंडा ने किक मारकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर गोपीनाथपुर पंचायत के मुखिया लक्ष्मी मुंडा उपस्थित थी। सर्वप्रथम वीर शहीद भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पूजा अर्चना व माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात खेल का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर श्री मुंडा ने कहा कि चार मोड़ के ऐतिहासिक मैदान पर हर बर्ष बिरसा जयंती के अवसर पर खेल कूद का आयोजन होता है खिलाड़ी बंधु उज्जवल भविष्य के लिए बेहतर तरीके से खेले ताकि आपका नाम राज्य में रोशन हो सके खेलकूद में रोजगार की असीम संभावना है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन मुंडा पंचायत समिति सदस्य साहदेव मुंडा श्याम मुंडा प्रदीप महतो भीमसेन महतो राजकुमार महतो गौतम प्रधान गुरुदेव माझी पिंटू प्रधान गणेश प्रधान अनिल मुंडा अनिल महतो अशोक महतो चंद्रशेखर बोदरा काफी संख्या में खेल प्रेमी दर्शक मौजूद थे।