नाला : नाला प्रखंड मुख्यालय एवं बिन्दापाथर थाना मुख्यालय के अलावे दलाबड़, गोपालपुर, कुमिरदाहा, नीचेपाड़ा, पांजुनिया, महेशमुंडा, अफजलपुर, चकनयापाड़ा, देवलीकुलडंगाल, मोहजुड़ी, दाहिनघाटी, कड़ैया, पाकुड़िया, मंझलाडीह, डुमरीया, मोहनाबांक, हिरराखा, सुन्दरपुर, बड़वा, जलांई, बागमारा, डांड़, सिमलडूबी, चड़कमारा, बाबुडीह, बांदो,गेड़िया,श्रीपुर,खैरा,चापुरिया, बस्तीपालाजोरी,तम्बाजोड़ा, गुहीयाजोरी एवं आसपास क्षेत्र में रंगों का त्योहार होली खुशी और उत्साह के माहौल में मनाया गया। हालाकिं कोविड 19 के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए तथा जिला प्रशासन का दिशा निर्देश के आलोक में इसबार बड़े-बुजूर्ग परिवार के संग ही रंग बरसे और जोगिरा सर रर—के साथ उत्सव मनाया गया। इस पर्व के मौके पर सुबह से ही बच्चे और छात्राओं के अलग अलग समूह ने रंग अबीर गुलाल के साथ खुशी का इजहार किया। वहीं युवा वर्ग डीजे की धून में होली गीत के साथ घंटो झूमते गाते रहे। इधर सभी गांव के गली मुहल्ले में पर्व पर उत्साह देखा गया। नाचो,गाओ,खाओ और झुमो के तर्ज पर अधिकांश जगह में होली मनाया गया। इस पर्व के दौरान व्हाट्सएप के माध्यम से आकर्षक फोटो व मर्मस्पर्शी संदेश के साथ लोगों ने होली पर्व की बधाई दी। होली के साथ साथ आदिवासी समाज में सखुआ फूल और सफेद पानी के साथ बाहा पर्व भी धूमधाम से मनाया गया।