गुमला l राष्ट्रीय जनता दल के गुमला जिलाध्यक्ष रविन्द्र बडाईक ने राष्ट्रीय जनता दल गुमला जिला कमिटी की घोषणा कर दिया है , 27-09-2021 को जारी सूची के अनुसार राष्ट्रीय जनता दल के गुमला जिला कमिटी में रविन्द्र बडाईक जिलाध्यक्ष , वृजमोहन बडाईक एवं विनोद लोहरा को जिला उपाध्यक्ष, लाल अरविन्द कुमार नाथ शाहदेव को महासचिव, सरोज कुमार, सागर नायक, मो जलील एवं सुरेन्द्र सिंह को जिला सचिव, अंजय प्रसाद को जिला कोषाध्यक्ष, रामलखन गोप को जिला प्रवक्ता, धनंजय गिरी को जिला संगठन मंत्री, कृष्ण चन्द्र शर्मा को कार्यालय प्रभारी, द्वारिका दुबे को जिला मिडिया प्रभारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विभुति प्रसाद सिंह, सेराज खान, आमिल खान, मनिष यादव, मनरखन खड़िया, कमलेश मिश्रा, धनेश्वर यादव, मदन प्रसाद, लालमोहन गोप , अनिरुद्ध गोप,वैशाखु इन्दुवार, श्रवण बड़ाईक को मनोनीत किया गया l राष्ट्रीय जनता दल का 25 सदस्यीय जिला कमिटी की घोषणा करते हुए जिलाध्यक्ष रविन्द्र बडाईक ने सभी को अपने पद एवं दायित्व का बोध कराते हुए उन्हें पार्टी के प्रोपेजेंडा के अनुरूप राष्ट्रीय हित एवं जनहित में कार्य करने की प्रेरणा दिया l