रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर: 17 से 25 मार्च तक हरियाणा के जींद में आयोजित ग्यारहवीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय पुरुष सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता 2021 में आज हॉकी झारखंड की टीम ने उत्तर प्रदेश को सेमीफाइनल में पेनाल्टी शूटआउट से पराजित कर 2013 के बाद फाइनल में प्रवेश की है मैदानी खेल में दोनों ही टीमें दो-दो गोल पर बराबरी पर थे उसके बाद इनका निर्णय पेनाल्टी शूटआउट में चला गया , फ़िर शूटआउट में झारखंड टीम की ओर से गोलकीपर दुगा मुंडा ने उत्तर प्रदेश के चार गेंद रोककर झारखंड को पहली बार फाइनल में पहुंचाने में प्रमुख भूमिका निभाई झारखंड टीम की ओर से शूटआउट में दीपक सोरेंग,अमृत तिर्की एवम् रितिक रोशन लाकड़ा ने गोल किया, तथा मैदानी खेल में नमीत डोड्राय एवं अभिषेक तिग्गा गोल किया।
झारखंड टीम दुगा मुंडा, रितिक रोशन लकड़ा, अमित बा, सुखनाथ गुड़िया,नामित डोड राई , निरमेश तिर्की, सुमित बरवा, विशाल लकड़ा, कमलचिक बड़ाईक, अमृत तिर्की , विनीत टोप्पो, दीपक सोरेंग कुलदीप बारला ,एडिशन मींज अभिषेक तिग्गा, असीम एक्का,जेम्स नाग एवं प्रभात समद ,कोच आदम होरो एवम् मैनेजर रोहित कुमार है है।झारखंड टीम का कल फाइनल मेजबान हरियाणा के साथ होगा।
झारखंड टीम के फाइनल में प्रवेश करने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष श्री भोलानाथ सिंह,शशिकांत प्रसाद,विजय शंकर सिंह,मनोज कोनबेगी ,रजनीश कुमार,दसरथ महतो,अशोक भगत,माइकल लाल,जयंत केरकेट्टा,सुरजीत झा,गौतम जी, असुंता लकड़ा,प्रतिमा बरवा, तारिणी कुमारी सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है।