गोड्डा: राजभवन, रांची द्वारा प्रेषित पत्र के आलोक में जिला प्रशासन की अपील पर रेडक्रॉस गोड्डा के सेवादार विगत 20 मई से लगातार शहर के विभिन्न 9 टीकाकरण केंद्र पर अपनी सेवा दे रहे हैं।
इस आशय की जानकारी देते हुए रेडक्रॉस के सचिव सुरजीत झा ने बताया कि उपायुक्त सह अध्यक्ष रेडक्रॉस भोर सिंह यादव के निर्देश और अनुमंडल पदाधिकारी सह उपाध्यक्ष रेडक्रॉस ऋतुराज के नेतृत्व में रेडक्रॉस के कोषाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय, जिला प्रबन्ध समिति के सदस्य सर्वजीत झा, मनोज कुमार पप्पु, अमित राय, तनवीर अहमद इरफानी, आशुतोष झा एवं सुनील कुमार साह, सदस्य अखिल झा, पवन झा, मिथिलेश कुमार, सुभाषचंद्र दास, प्रीतम गाडिया एवं शिवेंद्र झा टीका केन्द्र के संचालन में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। वहीं सत्यकाम राहुल, ऋषितोष झा, पंकज यादव, विपिन चन्द्र दुबे, नीतीश आनंद आदि टीकाकरण जागरूकता अभियान से जुड़कर लोगों को टीका लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसके अलावा रेडक्रॉस द्वारा जिला प्रशासन के तत्वावधान में सप्ताहव्यापी रक्तदान अभियान भी चलाया जा रहा है।