सरायकेला। चांडिल रिसोर्ट में मनरेगा कर्मचारी संघ सराइकेला खरसावां जिला इकाई का रविवार को सर्वसहमति से पुनर्गठन किया गया। संघ में पुनः दूसरी बार गम्हरिया प्रखण्ड के रोजगार सेवक शंकर कुमार सतपथी अध्यक्ष चुने गए। इसी क्रम संघ के अन्य नवचयनित पदाधिकारी हैं उपाध्यक्ष मनोज कुमार तियू (बीपीओ राजनगर प्रखण्ड), सलाहकार रश्मि लामाय(बीपीओ सरायकेला प्रखण्ड), मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह(रोजगार सेवक चांडिल प्रखण्ड), सचिव अनिल कुमार मुर्मू( रोजगार सेवक राजनगर प्रखण्ड), उपसचिव मुकेश कुमार( कनीय अभियंता नीमडीह प्रखण्ड) कोषाध्यक्ष विशाल कुमार(रोजगार सेवक सरायकेला प्रखण्ड) एवं संगठन मंत्री रामलगन उरांव( बीपीओ कुकडु प्रखण्ड) चुने गए हैं।