नरेश सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय, प्रमोद सिंह मध्य विद्यालय बरहीडीह व प्रमोद विश्वकर्मा बना परियोजना बालिका उच्च विद्यालय का अध्यक्ष
बरही (हजारीबाग): विभागीय निर्देशानुसार प्रत्येक विद्यालय में प्रबंधन समिति (एसएमसी) का पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है। मंगलवार कोप्लस टू उच्च विद्यालय बरही में प्रधानाध्यापक अनिल कुमार की अध्यक्षता, सीआरपी सुरेश चौधरी के पर्यवेक्षण व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमेश ठाकुर की उपस्थिति में समिति का पूर्ण गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से खेरौन निवासी नरेश सिंह को अध्यक्ष एवं रेणु देवी को उपाध्यक्ष बनाया गया। इधर बरहीडीह स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के लिए बरहीडीह निवासी प्रमोद कुमार सिंह को अध्यक्ष पद के लिए चयनित किया गया। परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक रविकांत ओम की अध्यक्षता व शिक्षक सज्जाद अहमद के संचालन में किया गया। बैठक में अभिभावक तौकीर रजा, शिक्षक सज्जाद अहमद, ज्योति कुमारी, संजय पासवान, सुनीता कुमारी, विनोद कुमार, कमलेश कुमार सिन्हा, रेणु देवी, खेमराज ठाकुर, रामचंद्र हजाम आदि शिक्षक, शिक्षककेत्तर कर्मी,अभिभावक व पर्यवेक्षक बिरेन्द्र कुमार आदि शामिल हुए। जिसमें कोनरा के समाजसेवी प्रमोद कुमार विश्वकर्मा को निर्विरोध अध्यक्ष व सुनीता देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं राज किशोर प्रसाद, रामजी प्रसाद केसरी, शैलेश केसरी, मो तौकीर रजा, मनोज रविदास, सीता देवी, समीना खातून, जुमेरा ख़ातून, शांति देवी व गिरजा देवी को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चयनित किए गए।