गोड्डा: ’80 वर्षों की हड्डी मे जागा जोश पुराना था।सब कहते हैं कुंवर सिंह भी बड़ा वीर मर्दाना था।’ उपर्युक्त पंक्तियों को चरितार्थ करने वाले भारत माता के वीर सपूत बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव के दिन शुक्रवार को स्थानीय वीर कुंवर सिंह चौक पर स्थित पर वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बैनर तले कार्यक्रम आयोजित कर उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया गया। जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी। माता और मातृभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर है। उनके कृतियों को याद करते हुए देश को आगे ले जाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर भारत भारती पब्लिक स्कूल के संयोजक सह राष्ट्रीय करणी सेना के जिलाध्यक्ष प्रलय कुमार सिंह, स्थानीय मुखिया परमानंद साह , राष्ट्रीय करणी सेना के जिला सचिव नितेश कुमार सिंह, कई खेल संघों के सचिव सह राष्ट्रीय करणी सेना के जिला उपाध्यक्ष सुरजीत झा और निखिल कुमार सिंह उपस्थित रहे । कोविड-19 गाइडलाइंस और डिजास्टर मैनेजमेंट के तहत सीमित संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। आगामी वर्ष एक भव्य प्रतिमा स्थापित करने का भी संकल्प लिया गया।
मौके पर कुंवर सिंह कॉलेज के पूर्व प्राचार्य अशोक कुमार सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। एक दिन पूर्व ही उनका निधन हो गया है।विगत वर्ष इस आयोजन में स्वर्गीय सिंह भी उपस्थित थे।