मुख्यमंत्री के समक्ष विधायक दीपक बिरुवा रखेंगे उपनिरीक्षकों की मांग
रामगोपाल जेना
चाईबासा। झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ पश्चिमी सिंहभूम शाखा के पदाधिकारियों ने चाईबासा के विधायक दीपक बिरुवा से राजस्व उप निरीक्षक का ग्रेड पे 2400 रु लागू कराने के लिए पहल करने का आग्रह किया। इस पर विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि राज्य में राजस्व उप निरीक्षकों की कमी है, इसके बाद भी वह दायित्वों को पूरा करने सजग रहते हैं। 29 जो को मुख्यमंत्री का चाईबासा आगमन है। इस दौरान उपनिरीक्षकों के मामले में मुख्यमंत्री को अवगत कराने का प्रयास करेंगे।
प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को बताया कि पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों में राजस्व उप निरीक्षक का ग्रेड पे 2400-3200 तक लागू है। इसलिए अन्य राज्यों की तरह राजस्व उप निरीक्षकों का न्यूनतम ग्रेड पे 2400रु किया जाए। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिलाध्यक्ष लखिंद्र मांझी ने किया।