गुमला: उप विकास आयुक्त संजय बिहारी अंबष्ठ की अध्यक्षता में घरेलू एल.पी.जी वितरकों द्वारा गुमला जिलांतर्गत सभी आंगनबाड़ी कंद्रों पर गैस वितरण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा हेतु बैठक विकास भवन सभागार में की गई।
बैठक में उप विकास आयुक्त ने गैस वितरकों के तीन कंपनियों आई.ओ.सी.एल, एच.पी.सी.एल एवं बी.पी.सी.एल को जिले के 1670 आंगनबाड़ी केंद्रों में किए गए गैस वितरण की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि आई.ओ.सी.एल द्वारा निर्धारित लक्ष्य1109 के विरूद्ध अबतक गैस वितरण नहीं किया गया है। इसपर उप विकास आयुक्त ने लक्ष्य के विरूद्ध गैस वितरण नहीं किए जाने की जानकारी प्राप्त की। आई.ओ.सी.एल गैस एजेंसी के वितरकों द्वारा बताया गया कि हटिया राँची स्थित उनके कार्यालय से अभी तक वितरण हेतु पत्र निर्गत नहीं किया गया है। दिशा-निर्देश प्राप्त होते ही वितरण कर दिया जाएगा। इसपर उप विकास आयुक्त ने पत्र प्राप्ति के एक सप्ताह के अंदर सभी गैस एजेंसियों को गैस वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
एच.पी.सी.एल के समीक्षा के दौरान पाया गया कि निर्धारित लक्ष्य 218 के विरूद्ध केवल 26 आंगनबाड़ी कंद्रों में ही वितरण किया गया है। इसपर एच.पी.सी.एल गैस एजेंसी के वितरकों द्वारा बताया गया कि कंपनी द्वारा शेष गैस वितरण हेतु राशि भुगतान नहीं की गई है। राशि का भुगतान होते ही गैस वितरण करने की जानकारी दी गई। वहीं बी.पी.सी.एल के समीक्षा के क्रम में पाया गया कि निर्धारित लक्ष्य 343 के विरूद्ध केवल 247 का वितरण हो चुका है तथा शेष 96 का वितरण अभी बाकी है। इसपर बी.पी.सी.एल गैस एजेंसी के वितरकों द्वारा बताया गया कि शेष 96 आंगनबाड़ी केद्रों में जल्द ही गैस कनेक्शन की सुविधा बहाल कर दी जाएगी। वहीं पालकोट के एच.पी गैस वितरक रायडीह प्रखंडांतर्गत 14 आंगनबाड़ी केंद्रों में गैस वितरण हेतु किसी नजदीकी एजेंसी को वितरण का कार्य सौंपने की बात कही। इसपर उप विकास आयुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी से पत्राचार के द्वारा इसकी सूचना प्रदान करने का निर्देश दिया।
बैठक में उप विकास आयुक्त ने सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं को गैस एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए जिले के सभी आंगनबाड़ी कंद्रों पर गैस कनेक्शन की सुविधा प्दरान करने का निर्देश दिया।
उपस्थिति
बैठक में उप विकास आयुक्त संजय बिहारी अंबष्ठ, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सीता पुष्पा, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी गुमला सदर/ पालकोट/ सिसई/ कामडारा/ चैनपुर/ घाघरा/ बिशुनपुर/ डुमरी/ बसिया/ रायडीह, महिला पर्यवेक्षिका सिसई/ भरनो सहित विभिन्न गैस एजेंसियों के वितरक व अन्य उपस्थित थे।