पूर्व विधायक ने किया रिकॉर्डिंग स्टूडियो का उदघाटन
बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : जीटी रोड स्थित बरही बाईपास के पास साथिया रिकॉर्डिंग स्टूडियो का उदघाटन बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने किया। उदघाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि मुम्बई दिल्ली जैसे बड़े शहरों में रिकॉर्डिंग स्टूडियो हुवा करता था लेकिन आज बरही जैसे छोटे स्थानों पर रिकॉर्डिंग स्टूडियो खुलने से स्थानीय कलाकारों के प्रतिभा को निखार मिलेगा। श्री यादव ने कहा मैंने अपने राजनीतिक जीवन मे पहली बार रिकॉर्डिंग स्टूडियो का उदघाटन किया है। इस दौरान पूर्व विधायक ने स्टूडियो में गाना गाकर उदघाटन कार्यक्रम को खास बना दिया। इधर संचालक सह गायक छोटू दीवाना, शंकर सिहानी व दिलीप कुमार ने अतिथियो को बुके देकर स्वागत करते हुए कहा कि हमारे यहाँ भोजपुरी, खोरठा एवं नागपुरी गानों का रिकोर्डिंग किया जाएगा। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, जीप प्रतिनिधि कयूम अंसारी, भाजपा नेता किसुन यादव, भाजपा जिला मंत्री अजय दुबे, युवा नेता कृष्णा यादव, रितेश गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार, मुकेश कुमार, भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष कांति देवी, आकाश राज, रघु मोदी, इंद्रदेव ठाकुर,आईटी सेल शिवम आंनद, भोला कुमार, युगल यादव, सुरेश यादव, सुनील यादव, मुंसी यादव, सहदेव शर्मा, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।