जामताड़ा/रांची: राँची रिम्स अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज करवा रहे जामताड़ा के पूर्व विधायक विष्णु प्रसाद भैया के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुँचे पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी। जानकारी हो की फेफड़े में पानी भर जाने व स्वाँस सम्बंधित समस्या को लेकर पूर्व विधायक उचित इलाज के लिए राँची गए हुए है। जहां उनकी स्थिति को देखते हुए रिम्स प्रबंधन ने उन्हें आईसीयू में रखा है। वे लगातार डॉक्टर पीके भट्टाचार्य के निगरानी में है।इस मौक़े पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा की पूर्व विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी जैसे ही उन्हें प्राप्त हुई वे उनसे मिलने आ गए। विष्णु भैया से उनका बहुत करीबी और व्यक्तिगत सम्बंध रहा है और डॉक्टर भट्टाचार्य से उनके स्वास्थ्य जानकारी लेने के बाद वे देख पा रहे है की उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है व जल्द ही वे पूर्ण रूप से स्वस्थ्य होकर अपने विधानसभा क्षेत्र जाएँगे। वही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को व रिम्स प्रबंधन को हर बेहतर सुविधा देकर उनके स्वास्थ्य लाभ को सुनिश्चित करना चाहिए।