चतरा/कुंदा। 20 अप्रैल को राष्ट्रीय जनता दल के चतरा जिला महासचिव व कुंदा प्रखंड निवासी मनोहर यादव का निधन रांची में इलाज के दौरान हो गया। ज्ञात हो कि दिंवगत कुंदा पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य थे व वर्तमाण में उनकी पत्नी पंचायत समिति सदस्य हैं। परिजनों के अनुसार कुछ दिन पूर्व अचनाक उनकी तबियत खराब हो गई थी और रांची में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था, इसी बीच मंगलवार को उनका निधन हो गया। पार्टी नेता के असमय निधन पर राज्य के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता व राजद नेताओं ने गहरी शोक संवेदना प्रक्ट की है। वहीं दिंवगत यादव के असमयिक निधन पर प्रखंड के सभी राजनीतिक दल, समाजसेवी व पंचायत प्रतिनिधियों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा की हमलोगों ने अभिभावक व राजनीतिक योद्धा खोया है। प्रखंड ने जनहित के बातों को बेबाकी से रखने वाले नेता को खोया है। युवा राजद प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक साहु, जिप सदस्य अनिता देवी, मुखिया रेखा देवी, पूर्व जिप सदस्य पृथ्वी गंझु, अंबिका सिंह भोक्ता, रंजीत सिंह भोक्ता, दिलीप प्रसाद यादव, जीतेन्द्र यादव, लवकुश कुव गुप्ता, अजित यादव, मनोज यादव आदि ने शोक व्यक्त किया है।