मेदिनीनगरः रोहित शर्मा को भाजयुमो का पलामू जिला उपाध्यक्ष एवं विपुल गुप्ता को जिला महामंत्री बनाये जाने पर मेदिनीनगर ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।वहीं बब्लू गिरी को कार्यालय सह मंत्री एवं सौरभ पांडे को ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बनाये जाने पर भी सभी ने खुशी जाहिर की। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय नन्द पाठक,भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी,जिलाध्यक्ष ज्योति पांडे एवं पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है।
बताते चले कि विपुल गुप्ता पेशे से व्यवसायी हैं और विगत कई वर्षों से पार्टी में सक्रिय हैं।वहीं रोहित शर्मा जिला उपाध्यक्ष बनने से पहले भाजयुमो के मेदिनीनगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के पद पर थे।बधाई देने वालों में किसान मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी,जिला मीडिया प्रभारी संटू सिंह,अजय सिंह,अभिषेक शुक्ला,राकेश तिवारी,सुनील पांडे,मंदीप प्रजापति,बंटी सिन्हा,शुभक तिवारी,छोटू सिंह,आशीष सिंह, आशीष शुक्ला,प्रभात तिवारी,रौशन गुप्ता,सत्यवान तिवारी,युवराज शुक्ला,नरेंद्र मेहता,रिंकू मेहता,नंदू मोची,चंदू चंद्रवंशी समेत ग्रामीण मंडल के कई कार्यकर्ता थे।