बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : बरही प्रखंड मैदान में शिवाजी व्यवसायिक शाखा बरही व रसोईया धमना दुर्गा मंदिर परिसर में आरएसएस के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना दिवस व विजयदशमी उत्सव पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम की धूम रही। जिसमें मातृशक्ति-दुर्गावाहिनी व नन्हे-मुन्ने स्वयंसेवकों तक उत्साह के साथ भाग लिए। रसोईया धमना में शस्त्र पूजन का नेतृत्व आरएसएस के सक्रिय स्वयंसेवक अरविंद कुमार ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माँ, आरएसएस के संस्थापक डॉ. केशव राव बलिराम हेडगवार और द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर की तस्वीर के सामने शस्त्र रखकर व उस पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मौके पर बौद्धिककर्ता सुबोध कुमार ने कहा कि आरएसएस वर्ष भर में कुल छः उत्सव मनाता है, जिसमें विजयदशमी उसमें से एक हैं।विजयदशमी के दिन ही डॉ केशव राव बलिराम हेडगवार ने 1925 में नागपुर में संघ की स्थापना की थी। वही बताया कि दशहरा के मौके पर शस्त्रधारियों के लिए हथियारों के पूजन का विशेष महत्व है। प्रखंड मैदान में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में खंड कारवां प्रभु राणा, बौधिककर्ता सुबोध कुमार, मुख्य शिक्षक नंद किशोर कुमार, प्रार्थना वाचक बलराम केशरी, सामुहिक गीत गुरूदेव गुप्ता, एकल गीत सुनील कुमार सोनी, सुभाषित अशोक विश्वकर्मा द्वारा लिया गया। साथ ही एकल परिवार से संदीप कुमार, सुनैना देवी मौजूद थे। वहीं कार्यक्रम में राजेश केशरी, अरुण चौधरी, अर्जुन साव, रंजीत चंद्रवंशी, प्रदीप चंद्रवंशी, संतोष चौरसिया, कृष्णा केशरी, आरपी शर्मा, राज किशोर गुप्ता, मनोज केशरी, राजकुमार यादव, अमित कुमार, पिंटू केसरी, दिलीप राणा, दशरथ यादव, संजय राणा, गुड्डू ठाकुर, संतोष चन्द्रवंशी, इन्द्रदेव गुप्ता, सिकंदर कुमार, राजेन्द्र केशरी, महेंद्र पासवान, शीतल साहू, संतोष बरनवाल, सुभाष कुमार बरनवाल, ब्रह्मदेव यादव, सुधीर कुमार चंद्रा, चंदन कुमार, प्रकाश प्रजापति आदि मौजूद थे। वही रसोइया धमना में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में प्रो. हिरामन साहू, अरविंद कुमार, नितेश कुमार, निकेश कुमार, संजय कुमार आदि मौजूद थे।