बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: केंद्र के जनविरोधी, किसान विरोधी मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस जन जागरण अभियान चला रही हैं। जिसे लेकर बोकारो ओबीसी प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने 12 मोड़ पर प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया यह बात बोकारो में जन जागरण अभियान में शिरकत करने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा।उन्होंने कहा कि हम जिलास्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।हमारे जिलाध्यक्ष प्रखंड में जायेंगे, तथा प्रखंड अध्यक्ष पंचायतों में, वहीं पंचायत नेता बुथ स्तर पर जाकर मोदी सरकार के नाकामियों को बतायेंगे।उन्होंने कहा कि निकम्मी भ्र्ष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकना हैं।यह सरकार किसानों एवं आम जनता को लूट रही हैं।मोदी सरकार जब नहीं बनी थीं तो उन्होंने जनता से वादे किये थे कि महंगाई पर नियंत्रण करेंगे लेकिन जिस तरह से महंगाई बढ़ रही हैं, उससे जनता त्राहिमाम कर रही हैं।लेकिन यह गूंगी बहरी सरकार खामोश हो गई हैं।जनता जान चुकी हैं, जगने की जरूरत है।