जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र के गुड़ाबांदा प्रखंड की प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी शनिवार की सुबह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। सीमा का प्राथमिक उपचार धालभूमगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है।