महेशपुर (पाकुड़): आमड़ापाड़ा-शहरग्राम मुख्य सड़क पर पोखरिया गांव के समीप शुक्रवार देर शाम स्कार्पियो पलटने से चालक के गंभीर रूप से जख्मी होने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बावत सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्कार्पियो चालक बाराती लेकर वापस गायबथान गांव आ रहा था। इसी दौरान पोखरिया गांव के समीप स्कार्पियो वाहन पलट गया। स्कार्पियो में सवार लोगों को मामूली चोट लगने की खबर है। इस घटना में स्कार्पियो वाहन क्षतिग्रस्त हो गई है। जख्मी चालक को स्थानीय लोग तत्काल उपचार हेतु लेकर अस्पताल चले गए हैं।