– सड़क पार कर रहे मुखिया पुत्र को बाइक सवार ने मारी ठोकर, दोनों की स्थिति गंभीर
– महागामा प्रखंड क्षेत्र के खैराटीकर के पास हुई घटना
जावेद अख्तर की रिपोर्ट
हनवारा: अपने घर से निकलकर सड़क पार कर रहे मुखिया के पुत्र को पल्सर बाइक नम्बर जेएच् 17 एम 7309 सवार एक व्यक्ति द्वारा जोरदार ठोकर मार दिया गया। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना महागमा प्रखंड अंतर्गत हनवारा थाना क्षेत्र के खैराटीकर के समीप मंगलवार की है।
सड़क दुर्घटना में गंभीर दोनों लोगों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल महागमा रेफर किया गया है। गंभीर रूप से घायल कोयला निवासी अख्तर आलम (35 ) घर से उतर कर जैसे ही सड़क पार कर रहा था कि सुंदरचक की ओर से आ रहे एक बाइक ने उसे जबरदस्त ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर हनवारा थाना के एएसआई संचु उरांव ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को प्राथमिक उपचार के लिए महागमा अस्पताल भेज दिया। वहीं बाइक सवार हनवारा थाना क्षेत्र के गढ़ी निवासी मो जीछु ( 22) को भी गंभीर चोट आयी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।खबर लिखे जाने तक स्थिति नाजुक बताई जा रही थी।