भंडरा : थाना क्षेत्र के सोरन्दा गांव के पास सड़क दुर्घटना में तीन युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलो को 108 एम्बुलेंस से भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। घायलो का इलाज डॉ0 अमित कुमार द्वारा किया गया। घायलो की पहंचान नगड़ी निवासी भागवत उराँव के 17 वर्षीय पुत्र सुनील उराँव , लोधया उराँव के 22 वर्षीय पुत्र शीला उराँव , मांगा उराँव के 14 वर्षीय पुत्र सितम्बर उराँव के रूप में किया गया। सभी एक ही गांव के हैं। बाइक से तीनों युवक सोरन्दा गांव जा रहे थे इसी क्रम में बाइक अनियंत्रित हो गया। और गिरकर घायल हो गए। तीनो युवक नशे में थे। नशे में बाइक चालको की अधिकांश घटनाएं हो रही है।