बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : बरही सद्भावना विकास मंच ने कोरोना से बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व कर रहे मंच के अध्यक्ष राज सिंह चौहान ने कहा कि पिछले साल की तरह इस बार भी सदभावन विकास मंच कोरोना संकट से लोगों को निजात दिलाने के लिए क्षेत्र में समर्पित होकर सेवा भाव से जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि बरही में कोरोना संकट से उभारने एवं कोरोना की कड़ी को तोड़ने के उद्देश्य से बरही की प्रशासनिक मित्र सद्भावना विकास मंच एक बार पुनः कमर कस कर मैदान में उतर चुकी है। मंच द्वारा लगातार जागरूकता अभियान, फेसकवर मास्क वितरण सहित कोरोना प्रसार को रोकने के लिए कई पहल किये जा रहे हैं। इस कड़ी में रविवार को मंच के अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रखंड के हजारीबाग रोड, पटना रोड, धनबाद रोड, गया रोड सहित अन्य सभी जगहों पर मार्च निकालकर जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही राहगीरों के बीच 800 फेस कवर मास्क का वितरण किया गया। इस अवसर पर श्री चौहान ने कहा कोरोना का दूसरा फेज अधिक खतरनाक रूप में तेजी से फैल रहा है, वही लोग लापरवाह हो गए हैं, हमें लापरवाही नही सावधानी बरतनी होगी तभी कोरोना से जारी जंग को जीत सकते हैं। कहा कि अपनी सभी जरूरी कार्यों को को करते हुए कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए उपाय करनी चाहिए। जैसे जरूरत पड़े तो ही घर से निकले, मास्क का प्रयोग करे, दो गज की दूरी बनाये रखे, सहित साफ सफाई पर ध्यान देते हुए सावधानी बरतें तभी हम कोरोना को हरा कर देश को समाज को और अपने आप को विजय बना सकते हैं। मौके पर कोषाध्यक्ष आजाद हुसैन, तौहीद अली, मनोज कुशवाहा, मोहन प्रजापति, सरफराज, अनिल कुमार दास, मो जियाहूल, उपाध्यक्ष पायल देवी, सुनीता देवी, यासमीन तबासुम, रिंकू देवी, ममता देवी, यात्री देवी, फिरोजा खातून, पूजा देवी, सुषमा देवी यशोदा देवी गौरा देवी रेनू देवी, सुषमा देवी, रीता देवी, पम्मी देवी, सविता देवी, शहजादी खातून, दुलारी देवी, कुंती देवी, उषा देवी, बबीता देवी, रिंकी देवी, उमा देवी सहित सद्भवना विकास मंच के दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे।